कुछ इस तरह शूट हुआ है Jolly LLB 2 का 'बावरा मन'
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 का गाना बावरा मन की देखें मेकिंग।
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 का उनके फैन्स काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और साथ में पसंद आ रहा है अक्षय कुमार का अंदाज़। फिल्म में अक्षय आपको एक वकील की भूमिका में दिखाई देंगे।

इसी के साथ अक्षय फिल्म में एक शादीशुदा इंसान हैं जिनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं एक्ट्रेस हुमा कुरैशी। बहरहाल, यहां हम फिल्म की नहीं फिल्म के गानों की बात करने जा रहे हैं। इस फिल्म के जितने भी गाने आए हैं लोगों को खूब भा रहे हैं।
फिल्म का गाना 'बावरा मन' भी लोगों को काफी अच्छा लगा है। यह बेहद ही रोमांटिक गाना है इस गाने में अक्षय और हुमा की कैमेस्ट्री बहुत अच्छी दिख रही है।
इस गाने के लिरिक्स और इसकी पिक्चराइजेशन दोनों ही बेहद खूबसूरत हैं। ये गाना जितनी खूबसूरती फिल्माया गया है उसकी मेकिंग भी उतनी ही खूबसूरत है। आइए देखते हैं इस गाने की मेकिंग..


Click it and Unblock the Notifications