VIDEO: हिमेश रेशमिया की फिल्म का पहला गाना.. रेशमिया फैंस के लिए HIT
[म्यूजिक] हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आपका सुरूर' का सीक्वल 'तेरा सुरूर' अब रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है और काफी हद तक फिल्म पहली फिल्म की तरह ही दिख रही है। बहरहाल, हम यहां फिल्म का पहला गाना लेकर आए हैं।
गाने की टाइटल है- मैं वो चांद.. जैसा कि टाइटल है, हिमेश रेशमिया और फराह करीमी पर फिल्माया यह गाना काफी रोमांटिक है। फिल्म में हिमेश, फराह करीमी के अलावा नसीरूद्दीन शाह मुख्य किरदारों में दिखेंगे। यह फिल्म संस्पेस थ्रिलर है, जहां आपको एक लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी।
Must Read: 2016 की बड़ी फिल्में.. रिलीज डेट के साथ तैयार
कई नए चेहरों को भी इस बार फिल्म से जोड़ा गया है। खैर, हिमेश रेशमिया के फैंस शायद इस गाने से काफी खुश होंगे, लेकिन हमें यहां कुछ खास नहीं मिला। फिल्म 11 मार्च को रिलीज होगी। नीचे सुनें फिल्म का पहला गाना-


Click it and Unblock the Notifications
