VIDEO: 'सिंह इज ब्लिंग' का नया गाना.. अक्षय- एमी का जमकर रोमांस!
[म्यूजिक] अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग' का नया गाना 'माही आजा' रिलीज हो गया है। बता दें, इस रोमांटिक गाने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। और लोगों की मांग पर विशेष कर इस गाने को रिलीज किया गया है। गाने में अक्षय कुमार और एमी जैक्सन जमकर रोमांस करते दिख रहे हैं।
इस गाने को मशहूर रैपर और सिंगर मान्ज मुसिक और साशा ने अपनी आवाज दी है। जबकि गाने की लिरिक्स और कंपोजिग मान्ज मुसिक ने की है।
प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय और एमी के अलावा लारा दत्ता और के के मेनन भी अहम रोल में होंगे।
यहां देखें गाने का वीडियो-(नीचे दी तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications



