रणबीर के साथ माधुरी की भी हुई जवानी-दीवानी

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर और दीपिका कपूर की बेहतरीन ट्यूनिंग और उनकी लव स्टोरी के अलावा एक और चीज है जो कि काफी चर्चा में है और ये है माधुरी दीक्षित का आइटम नंबर जो कि रणबीर कपूर के साथ फिल्माया जाने वाला है। रणबीर कपूर जो कि माधुरी दीक्षित के बचपन से ही दीवाने हैं माधुरी के साथ इस आइटम नंबर को लेकर काफी उत्साहित हैं लेकिन साथ ही काफी डरे हुए भी हैं क्योंकि माधुरी जैसी बेहतरीन डांसर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना इतना आसान नहीं है।

माधुरी दीक्षित जिन्होंने हाल ही में कहा कि वो चाहती हैं कि सीरियस किरदारों के अलावा भी वो कुछ मजेदार, हल्के और कॉमेडी वाले किरदार करें। माधुरी दीक्षित ने मीडिया से बात करते हुए कहा "फिल्मों में मैं किसी भी तरह का किरदार करने के लिए तैयार हूं। मैं कॉमेडी में हाथ आजमाना चाहती हूं। कुछ फनी करना चाहती हूं। मैं काफी कुछ करना चाहती हूं लकिन डिपेंड करता है कि मुझे क्या ऑफर किया जाता है साथ ही मुझे क्या पंसद आता है और किस चीज पर मेरा दिल आता है।" साथ ही माधुरी ने कहा "मैं खुद को कुछ फिल्मों या कुछ रोल्स में नहीं बांधना चाहती हूं। अभी मैं दो फिल्मों में बिजी हूं। झलक दिखला जा भी शुरु होने वाला है और मेरी ऑलाइन डांस अकेडमी का भी काफी काम रहता है।"

करन जौहर के निर्माण में और अयान मखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं और खबर है कि माधुरी भी इसमें एक आइटम नंबर करने वाली हैं। माधुरी के डांस से फिल्म और भी चर्चा में आ गयी है। अभी तक ये फिल्म रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के ब्रेक अप और पैच-अप को लेकर चर्चा में थी और अब माधुरी के आइटम नंबर से भी फिल्म को और हाइप मिल रही है। इस डांस नंबर से माधुरी अपनी ऑनलाइन डांस अकेडमी को भी प्रमोट करना चाहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X