एक बार फिर नजर आएगी मधुबाला की मुस्कान..जानिए ऐसा क्यों
बॉलीवुड की आजतक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला का नाम सुनते ही बस उनकी मुस्कुराहट और खूबसूरती आंखों के सामने आ जाती है। शायद ही कोई हो जो मधुबाला की सुंदरता का कायल ना हो। मधुबाला की खूबसूरती एक बार फिर दर्शकों के सामने होगी।
दरअसल मधुबाला का मोम का पुतला मैडम तुसाद संग्राहलय दिल्ली में लगाया जाएगा। मधुबाला की ये मूर्ती उनके मुगल ए आजम से प्रेरित होगी। ये पहला मौका है जब बॉलीवुड के क्लासिक दौर के किसी सेलिब्रिटी की मूर्ति मैडम तुसाद में लगाई जाएगी।

मधुबाला ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरूआत बतौर बाल कलाकार थी। नील कमल से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उनका नाम हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो गया। मधुबाला ने कई शानदार फिल्में की और मुगल ए आजम उनकी सबसे शानदार फिल्मों में एक गिनी जाती है।
मधुबाला ने सिंगर और एक्टर किशोर कुमार से शादी की थी। महज 36 साल में मधुबाला गंभीर बीमारी की वजह से चल बसीं लेकिन उनकी जगह आज भी बॉलीवुड में कोई नहीं ले पाया है।


Click it and Unblock the Notifications











