' एलिसा लॉय हैं शर्मीली गायिका '

इस संबंध में पूछे जाने पर एलिसा के पिता लॉय ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। एलिसा ने गायक शंकर महादेवन के साथ काम किया है और वह इस संबंध में मुझ से बेहतर बता सकेंगे।" बुधवार को 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' के संगीत रिलीज के समय उन्होंने यह बात कही।
शंकर महसूस करते हैं कि एलिसा बहुत प्रतिभाशाली हैं। उनका कहना है कि वह बहुत शर्मीली हैं और गाते वक्त डरती हैं लेकिन वह बहुत अच्छी गायिका हैं। एलिसा ने फिल्म में 'उफ तेरी अदा..' गीत गाया है। फिल्म 26 फरवरी को प्रदर्शित होगी। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शैफाली शाह ने भी इस फिल्म में अभिनय किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
एलिसा लॉय कार्तिक कॉलिंग कार्तिक गायिका दीपिका पादुकोण फरहान अख्तर शंकर महादेवन संगीत deepika padukone elisa loy farhan akhtar kartik calling kartik music shankar mahadevan singer


Click it and Unblock the Notifications