लव का दी एंड का म्यूजिक लॉन्च

लव का दि एंड नाम बेहद रोचक है और आकर्षित कर रहा है। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि ये फिल्म भी हॉलीवुड की फिल्म जॉन टक्कर की मस्ट डाई पर आधारित हैं। अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है। यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चल पायेगा। इस फिल्म की म्यूजिक लॉन्च में वी फिल्म्स के हेड आशीष पाटिल, संगीतकार राम संपत, गीतकार अमिताभ भटाचार्य, फिल्म की नायिका श्रधा कपूर नायक तह शाह के अलावा सभी साथी कलाकार भी मौजूद थे।
छह मई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसका संगीत युवाओं की जुबान पर खूब चडेगा। इसके संगीतकार राम संपत ने कई विज्ञापनों की पंच लाईन लिखी है। जैसे डोकोमो, पेप्सी, क्लोस अप आदि। उनका मानना है कि इस फिल्म के गीत युवाओं को पसंद आने वाले हैं। गीतों के अलावा इसमें इत्तेफाकन मोहब्बत हुई जैसी शायरी भी है, जो बिल्कुल नयी लगेगी।
इस फिल्म के गीतकार अमिताभ भटाचार्य ने देव डी के लिए तेरा इमोशनल अत्याचार लिखा था। इसके अलावा उन्होंने बैंड बाजा बारात, उड़ान, नो वन के लिए भी गीत लिखे हैं। फिल्म के गायक अभी नए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने भी काफी प्रभावशाली काम किया है। इंडस्ट्री को वही स्टूडियो की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











