टी-सीरिज मिक्सटेप में परफॉर्म करेंगे हंस राज हंस..बेटे नवराज भी होंगे साथ
लीजेंड सिंगर हंस राज हंस अपने बेटे नवराज हंस के साथ टी-सीरिज मिक्सटेप पंजाबी में नजर आएंगे। ये उनका किसी शो पर पहला अपीयरेंस होगा जिसमें वो 'ऐ जो सिली सिली औदी' और 'नाराजगी' अपने आवाज में गाते नजर आएंगे। हंस राज हंस के लिए सूफी गाने किसी थैरेपी की तरह हैं जो दर्शकों को भी एक अलग माहौल में लेकर जाते हैं।
पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित सिंगर हंस राज हंस ने अपनी जिंदगी सूफी संगीत के नाम कर दी है। वो अपने बेटे के साथ पहली बार परफॉर्म करते नजर आएंगे। इस एपिसोड में शानदार दिल को छू लेने वाले खूबसूरत गाने होंगे जो बताएंगे कि कैसे म्यूजिक देश, दुनिया और सीमा से भी ऊपर है।

सिंगर हंस राज हंस संगीत प्रेमियों को एक इमोशनल राइड पर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि 'किसी भी पिता के लिए इससे अच्छा एहसास नहीं हो सकता है कि वो अपने बेटे के साथ इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म करे। मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि मैं टी-सीरिज के साथ 'ऐ जो सिली सिली' गाने पर परफॉर्म करूंगा। ये गाना कुछ चुनिंदा गानों में है जिनपर शुरुआती समय में मैंने गुलशन कुमार के साथ काम किया था।"
हंस राज हंस के बेटे नवराज हंस ने भी बात करते हुए कहा कि 'मैं डैड के साथ परफॉर्म करने का इंतजार कर रहा हूं, ये किसी सपने के सच होने जैसा है।मैं टी-सीरिज का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। मैं जानता हूं कि दर्शक हमारे परफॉर्मेंस को पसंद करेंगे।"
आपको बता दें कि इस शो का प्रसारण 14 दिसंबर को टी-सीरिज के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











