लता दीदी ने अपने फैंस को दिया इंग्लिश तोहफा

अगर आप संगीत प्रेमी है तो आपकी प्लेलिस्ट में लता मंगेशकर के तराने न हों, यह ज़रा नामुमकिन बात है। पिया तोसे नैना लागे से लेकर लुकाछिपी तक लता मंगेशकर राज करती हैं। अगर आप को उनका गाया हुआ आपका पसंदीदा गाना चुनने को कहा जाए तो आपके होश ही उड़ जाएंगे। ऐसे में यदि लता दीदी आपको खुद ही तोहफा दें दें तो समझिए कि आपका दिन बन गया।

दरअसल लता मंगेशकर ने अपने फैन्स को इंग्लिश तोहफा दिया है। क्या आपने कभी उन्हें अंग्रेजी में गाते हुए सुना है? आपको जानकर हैरत होगी कि 1985 में उन्होंने कनाडा के टोरंटो में अंग्रेजी में गाना गाया था, जिसके बोल थे 'यू नीडेड मी.'
मंगलवार को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने खुद फेसबुक पर उस गीत का लिंक साझा किया. उन्होंने यह गीत टोरंटो में यूनाइटेड वे ऑफ कनाडा बेनिफिट कॉन्सर्ट में कनाडाई सिंगर एनी मरे के निवेदन पर गाया था.

गाने का लिंक शेयर करते हुए 85 वर्षीय गायिका ने लिखा, 'नमस्कार. कुछ दिनों पहले मुझे मेरे 1985 में टोरंटो में हुए 'यूनाइटेड वे ऑफ कनाडा बेनिफिट कंसर्ट' की किसी ने रिकॉर्डिंग भेजी. रिकॉर्डिंग क्वालिटी इतनी अच्छी नहीं है परंतु इसमें मेरा गाया हुआ इंग्लिश सॉन्ग 'यू नीडेड मी' जो मैंने फेमस कनाडाई सिंगर एने मरे जी की रिक्वेस्ट पर गाया था, वो मिला. तो ये गाना मैं आप सबको सुनाना चाहती हूं. आशा है आपको पसंद आएगा.'
लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से हमेशा जुड़ी रहती हैं। कुछ दिन पहले भी उन्होंने अपनी बनाई हुई एक पेंटिंग अपने फेसबुक के दोस्तों के साथ शेयर की। इसी क्रम में उन्होंने अपना गाया यह गीत साझा किया। इतने सुरीले गिफ्ट के लिए धन्यवाद तो बनता ही है। थैंक्यू लता दीदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X