कैदियों के लिए फिर गीत गाएंगी लता

By Staff

Lata Mangeshkar
वर्ष 1957 में वी.शांताराम की फिल्म 'दो आंखें बारह हाथ' में कैदियों के लिए 'ए मालिक तेरे बंदे हम' गीत गाने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर निर्देशक मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म 'जेल' में एक बार फिर कैदियों के लिए अपनी आवाज देंगी।

भंडारकर ने कहा कि फिल्म 'जेल' के लिए गीतकार अजय गर्ग ने 'दाता सुन मौला सुन' गीत लिखा है। उन्होंने कहा कि गीत की पंक्तियों को पढ़ने के तुरंत बाद ही उन्होंने फैसला ले लिया था कि इसे केवल लता ही गाएंगी।

भंडारकर ने कहा कि गीत 'दाता सुन मौला सुन' नए जमाने का 'ए मालिक तेरे बंदे' साबित होगा। लता ने इससे पहले भंडारकर की फिल्म 'पेज थ्री' में भी 'कितने अजीब..' गीत को अपनी मधुर आवाज दे चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X