लता मंगेशकर के घुटनों की सर्जरी हुई

पेडर रोड स्थित अपने निवास से फोन पर बातचीत के दौरान लता ने कहा, "मैं यह नहीं कह सकती कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हो गई हूं। मैं इस ओर तेजी से बढ़ रही हूं। 'क्रॉनिक आर्थराइटिस' के कारण मेरा घुटना लगभग नाकाम हो गया था। मुझे काफी दर्द रहता था, लिहाजा मैंने ऑपरेशन कराने का फैसला किया था।"
लता ने 18 जनवरी को घुटने का ऑपरेशन कराया था। पुणे के जिस अस्पताल में लता का ऑपरेशन हुआ था, उसके डॉक्टर हेमंत वारांकर ने बताया कि लता के घुटने के 'नीकैप्स' को बदल दिया गया है। एक महीने से अधिक समय अस्पताल में बिताने के बाद वह पिछले हफ्ते अपने घर लौट आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications