पहली बार इतनी दुखी हुयी लता

उन्होंने जिंदगी में पहली बार इतना दुख महसूस किया है कि अपना दुख शब्दों में बयां नही कर सकती है । लता ने इस बारे में बताया, '' मैं अपने दुख को शब्दो में बयां नही कर सकती, जिंदगी में पहली बार इतना परेशान हुयी हूं। पिछले तीन दिनो से लगातार टीवी देखती रही हूं और इस बीच कम से कम 300 बार रोयी हूं।''
उन्होंने कहा,''हमला मुम्बई की आत्मा पर हुआ है मुझे पहले से आभास था कि गुजरात और दिल्ली के बाद अगला नम्बर मुम्बई का होगा और मैंने यह अपने परिवार के साथ बातचीत में कहा भी था लेकिन मैने कभी नही सोचा था कि हमला इतने बड़े रूप में होगा।''
टीवी पर शहीदो को अंतिम श्रद्धांजली के वक्त 'ऐ मेरे वतन के लोगो' गीत सुनकर भी वे काफी दुखी हो रही थी।
स्वर साम्राज्ञी ने लोगो से अपील की है ''आप बहादुरी से संकट का मुकाबला करे, और मुझे यकीन है कि हम इस खतरे से जरूर जीतेंगे।''


Click it and Unblock the Notifications











