लता ने गाया 'हनुमान चालीसा'

लता ने एक बयान में कहा, "हम बेहद कठिन समय से गुजर रहे हैं और हनुमान जी संकटमोचन के नाम से जाने जाते हैं। अपने 60 साल के करियर में मैंने उनकी प्रशंसा में गीत नहीं गाया लेकिन अब मैं हनुमान चालीसा को आवाज दे रही हूं। उनका आशीर्वाद लेने का यह सही समय है।"
संगीत रिकार्डिग कंपनी 'टी-सीरीज' के लिए लता ने हनुमान चालीसा को आवाज दी है। बाजार में जल्द ही यह कैसेट उतारा जाएगा।
वैसे इस महान गायिका ने अपने लंबे संगीत करियर में कई प्रसिद्ध भक्ति गीतों को आवाज दी है।
More from Filmibeat
बॉलीवुड मंदी लता मंगेशकर संगीत सूखा स्वाइन फ्लू हनुमान चालीसा bollywood drought hanuman chalisa lata mangeshkar music recession swine flu


Click it and Unblock the Notifications











