आजकल के गीतों से खुश नहीं सानू

इस वर्ष पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने वाले कुमार सानू ने कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं आजकल के गीतों को आवाज नहीं दे रहा हूं। आजकल के गीत में केवल चिल्लाहट सुनाई देती है। "
उन्होंने कहा, "यह सच नहीं है कि मुझे गीत के प्रस्ताव नहीं मिल रहे हैं। मुझे कई फिल्मों में गीत गाने के प्रस्ताव मिल रहे हैं लेकिन मैं उन्हें स्वीकार नहीं कर रहा हूं। जब मुझे सुंदर और अर्थपूर्ण गीतों को आवाज देने का प्रस्ताव मिलेगा तो मैं उसे खुशी-खुशी स्वीकार करूंगा।"
उल्लेखनीय है कि कुमार सानू को पांच वर्ष लगातार फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने वर्ष 1987 में फिल्म 'आंधियां' से बॉलीवुड में कदम रखा था।


Click it and Unblock the Notifications











