3,500 जिंगल गा चुके है केके

केके ने कहा, "मैं बचपन से गाता रहा हूं। वैसे मेरी ख्वाहिश चिकित्सक बनने की थी। मैंने कभी यह फैसला नहीं लिया था कि मुझे गायक बनना है। बॉलीवुड में मौका मिलने से पहले मैं 11 भारतीय भाषाओं में 3,500 जिंगल गा चुका था।"
केके ने बॉलीवुड में पहला गीत फिल्म में 'माचिस" में गाया था लेकिन उन्हें पहचान 'हम दिल दे चुके सनम" में 'तड़ तड़प" गीत से मिली। उन्होंने 'माचिस" में 'छोड़ आए हम" गीत को आवाज दी थी।
बॉलीवुड में धीरे-धीरे केके की लोकप्रियता का ग्राफ भी बढ़ता गया। उन्होंने 'जिस्म" और 'ओम शांति ओम" जैसी फिल्मों में एक से बढ़कर एक गीतों को आवाज दी। उन्हें फिल्म 'झंकार बीट्स" के 'तू आशिकी है" गीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications