'किसी से प्यार हो जाए'...देखें काबिल का नया गाना
अब ऋतिक की काबिल का नया गाना आया है 'किसी से प्यार हो जाए'।
ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' अब सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनों फिल्में 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। और दोनों ही अपनी अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने में पूरी तरह से जुटे हुए है।
इसी के साथ दोनों फिल्मों के नए नए गाने रिलीज़ हो रहे हैं जो लोगों को दुविधा बढ़ाने में पूरी तरह से कामयाब हो रहे हैं कि पहले कौन सी फिल्म देखी जाए। अब ऋतिक की काबिल का नया गाना आया है 'किसी से प्यार हो जाए'। इस गाने में एक बार फिर आपका ऋतिक और यामी की केमिस्ट्री देखकर दिल खुश हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications