बच्चों के लिए कैटरीना कैफ का म्यूजिक एल्बम

वीडियो देखें - कैटरीना का क्रिकेट
ये म्यूजिक एल्बम दूसरे म्यूजिक एल्बम से हट कर है। हॉट कैफ ने ये एल्बम अपने दीवीनों के लिए नहीं बल्कि प्यारे-प्यारे नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए बनाया है। चौंक गये ना लेकिन सच यही है। कैटरीना कैफ को बच्चे बेहद प्यारे लगते हैं। इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद के लिए वह बच्चों की कविताओं का म्यूजिक एल्बम लांच कर रहीं हैं। इससे जो भी कमाई होगी वह कैटरीना ऐसे बच्चों के सपनों को साकार करने में लगाएंगी जो अपने सपनों को पूरी नहीं कर पाते।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये आइडिया कैफ को दिया किसने। लेकिन यहां भी आप मात खाने वाले हैं। कैफ को ये आइडिया किसी ने नहीं दिया, ये उनका खुद का आइडिया है। कैफ के इस आइडिया की प्रेरणा हैं उनकी बड़ी बहन की छोटी सी बच्ची माया। कैटरीना अपनी भांजी माया को बेहद प्यार करती हैं। उनका ये एल्बम बनाने का आइडिया प्रेरणा माया है।


Click it and Unblock the Notifications











