OUCH.. करीना कपूर को मारा ताना.. तो एक्ट्रेस हो गईं अपसेट

करीना कपूर प्रेग्नेंसी के बाद असंवेदनशील कमेंट से काफी दुखी हुई थीं।

By Shweta

करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान बॉलीवुड में ट्रेंड सेटर बनीं। उन्होंने बाकी एक्ट्रेसेस की तरह मीडिया से दूर रहने की कोशिश नहीं की बल्कि अपने स्टाइल स्टेंटमेंट से अलग पहचान बनाईं। तैमूर के जन्म के कुछ ही दिनों के बाद करीना कपूर वापस एक्टिव हो गईं।

करीना की जहां एक ओर इस एट्टि्ट्यूड की वजह से अच्छी खासी तारीफ हुई तो वहीं दूसरी ओर उन्हें काफी अजीब गरीब ताने भी सुनने पड़े जिस वजह से उन्हें काफी गहरा दुख पहुंचा है। आपको बता दें कि करीना कपूर तैमूर के जन्म के कुछ दिनों बाद वापस एक्टिव हो गईं। इस वजह से भी उनकी काफी आलोचना हुई।

kareena-kapoor-was-hurt-by-the-insensitive-remarks-post-pregnancy

करीना कपूर मां बनने के बाद दो बार लंदन शूटिंग के सिलसिले में गईं लेकिन वो अपने साथ तैमूर को नहीं ले गईं। वजह था वहां का मौसम भारत से बहुत अधिक अलग होना। तैमूर के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तैमूर को यहीं रहने दिया लेकिन करीना कपूर के बारे में कहा गया कि वो अपने बेटे की चिंता नहीं करती।

हाल में करीना ने इन मुद्दों पर खुलकर बात की और कहा कि लोगों कि सोच देखकर दुख होता है। जानिए और क्या कहा करीना कपूर ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X