DHAMAKA: 'कपूर एंड सन्स' में देंखे.. आलिया- सिद्धार्थ का क्यूट पार्टी रोमांस
[म्यूजिक] आखिरकार 'कपूर एंड सन्स' का पहला गाना रिलीज हो चुका है। कई दिनों से इस गाने के लिए काफी हाइप बनाकर रखा गया था। गाने की टाइटल है- 'कई गई चुल....' बता दें, यह गाना मस्ती से भरपूर है।
आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माए इस गाने में काफी क्यूट रोमांटिक मोमेंट्स भी डाले गए हैं। लेकिन कुछ भी कह लें.. गाने की शान तो आलिया भट्ट ही हैं। पूरे गाने पर आपकी नजर आलिया और उनके एक्सप्रेशन से नहीं हटेगी। इस गाने को आवाज दी है बादशाह ने।
Awwww.. फिल्म में शाहरूख खान.. लेकिन हीरोइन ले जाएंगे ये दो स्टार!
करण जौहर की इस फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। फिल्म में आलिया, सिद्धार्थ के अलावा फवाद खान, ऋषि कपूर, रजत कपूर और रत्ना पाठक शाह भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म में सिद्धार्थ और फवाद भाई बने हैं, जबकि ऋषि कपूर इनके दादाजी के किरदार में दिखेंगे। फिल्म 18 मार्च को रिलीज होने वाली है।
बहरहाल, यहां देंखे फिल्म का पहला गाना-


Click it and Unblock the Notifications














