कलंक का टाईटल ट्रैक - अरिजित सिंह की आवाज़ में दिल जीतेगा वरूण - आलिया का ये रोमांस
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स, कलंक के साथ अप्रैल को शानदार बनाने वाली है और अब इस फिल्म का टाईटल ट्रैक रिलीज़ हो चुका है जहां पहली बार आलिया भट्ट और वरूण धवन यानि कि रूप और ज़फर का शानदार रोमांस दिखाई दे रहा है। गाना गाया है अरिजित सिंह ने और उनकी सूफी टच इस गाने को बेहतरीन बना रहा है।
गाने में ज़फर, रूप को बता रहा है कि उससे प्यार करना रूप के लिए कितना भारी पड़ेगा। लेकिन रूप उसके प्यार में दीवानी होने से खुद को रोक नहीं पा रही है। गाने में कश्मीर की सुंदर वादियां और 40 का दशक अपना असर शानदार तरीके से छोड़ रहा है।

अभिषेक वर्मन की फिल्म कलंक लोगों को काफी उम्मीदें हैं। केसरी के बाद करण जौहर की अगुआई में ये धर्मा प्रोडक्शन्स का दूसरा पीरियड ड्रामा है। वहीं वरूण धवन और आलिया भट्ट के लिए ये पहला पीरियड ड्रामा है और फैन्स इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित है।
करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये फिल्म उन्होंने 15 साल पहले बनानी शुरू कर दी थी और आज जाकर पूरी हुई है। इस फिल्म की कहानी, करण जौहर के पिता यश जौहर ने लिखी थी और इसलिए ये फिल्म पूरा करना करण जौहर का सपना था। अब जाकर फिल्म पूरी हुई है और फैन्स को इससे काफी उम्मीदें हैं।
गौरतलब है कि पहले फिल्म का नाम शिद्दत माना जा रहा था और इस फिल्म में श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं। लेकिन उनके अचानक, दुनिया से चले जाने के बाद, माधुरी दीक्षित ने बिना समय गंवाए, श्रीदेवी के रोल को स्वीकार किया। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अभिषेक वर्मन जो 2 स्टेट्स से, पहली ही फिल्म से अपना 100 करोड़ डेब्यू कर चुकी हैं।
देखिए फिल्म का टाईटल ट्रैक -


Click it and Unblock the Notifications











