VIDEO: साल का धमाकेदार पार्टी सांग.. काला चश्मा और कैटरीना का कहर.. Uffff
आखिरकार कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा का धमाकेदार पार्टी नंबर रिलीज हो ही गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'बार बार देखो' के गाने काला चश्मा की.. कोई शक नहीं कि यह एक धमाकेदार गाना, जिसे सुनते आप खुद ब खुद ही थिरकने लगेंगे।
यह ओरिजनली एक पंजाबी गाना है, जो कि सुपरहिट है। जबकि बादशाह ने इसे रिक्रिएट किया है। गाने को लिखा है अमरीक सिंह और कुमार ने। और आवाज दी है अमर अर्शी, बादशाह और नेहा कक्कर ने।
PIC: सलमान खान- कैटरीना कैफ की FACEBOOK चैट.. एकदम 'सुल्तान' स्टाइल!
कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म बार बार देखो सितंबर में रिलीज़ हो रही है। फिल्म नित्या मेहरा के निर्देशन में बन रही है और इसे फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब इस फिल्म को धीरे धीरे सुर्खियों में लाया जा रहा है। उम्मीद है यह धमाकेदार गाना फिल्म को और पॉपुलैरिटी दिलाएगा।
बार बार देखो एक रोमांटिक फिल्म हैं, जहां 60 सालों की कहानी कही जाएगी। फिल्म की कहानी काफी अलग तरह की है और नई है। कहानी एक ऐसे आदमी की है, जो आने वाला वक्त देख सकता है और फिर उसके साथ क्या करता है।
यहां देंखे गाना.. काला चश्मा-


Click it and Unblock the Notifications


