सुष्मिता सेन की वेब सीरीज़ आर्या पहले थी काजोल की धमाकेदार फिल्म, कर दी रिजेक्ट
सुष्मिता सेन आर्या नाम की वेबसीरीज़ से अपनी धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और लोगों को खासा पसंद आया। ये सीरीज़ हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीरीज़ की पहली पसंद थीं काजोल।
दरअसल, राम माधवानी ने कुछ साल पहले ही ये कहानी सोची थी और काजोल को अपनी फिल्म के लिए अप्रोच किया था। काजोल ने हां भी कर दी थी।

इसके बाद फिल्म पर काम की शुरूआत हुई लेकिन काजोल ने कुछ निजी कारण बताकर इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। तब तक फिल्म का काम काफी आगे बढ़ चुका था लेकिन इसे बंद करना पड़ा।
इसके बाद सालों बाद इस फिल्म को वेब सीरीज़ में तब्दील किया गया और सुष्मिता सेन को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया। सुष्मिता ने झट से हां कह दी।


Click it and Unblock the Notifications