नेपाल टूरिज्म के गुडविल एम्बेसेडर बनें कैलाश खेर

नेपाल की खूबसूरती की ओर पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए निश्चित रूप से लोकप्रिय गायक कैलाश खेर सफल होंगे । एवरेस्ट पर पहुँचने वाले सर एडमंड हिलेरी पेर्सिवल को नेपाल ने मानद सद्भावना राजदूत के रूप में घोषित किया था और अब उनके बाद कैलाश खेर को नेपाल ने गुडविल एम्बेसेडर बना कर सम्मान दिया है।
इस बारे में कैलाश खेर से पूछने पर उन्होंने कहा कि, '' नेपाल ने मुझे इतना बडा सम्मान दिया है, सर हिलेरी के बाद मुझे यह महान अवसर मिला है अब मेरी भी बड़ी जिम्मेदारी है और मैं भी पूरी तरह इसे निभाऊंगा.''नेपाल सरकार भी अपने इस अभियान का समर्थन करने के लिए कैलाश खेर की आभारी है।


Click it and Unblock the Notifications











