अमेरिका में गूंजी कैलाश खेर की आवाज

By Staff

नई दिल्ली। गायक कैलाश खेर इन दिनों अपने अमेरिकी प्रशंसकों का मनोरंजन करने में व्यस्त हैं। अपने भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए प्रसिद्ध कैलाश इस समय छह दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर हैं। वहां वह विभिन्न शहरों में प्रस्तुतियां देंगे। खेर ने अमेरिका रवाना होने से पहले कहा था, "मैं अपने दल के साथ विभिन्न स्थानों पर प्रस्तुतियां देने के लिए अमेरिका जा रहा हूं।"

'तेरी दीवानी' और 'अल्लाह के बंदे' जैसे प्रसिद्ध गीत गाने वाले खेर शनिवार रात अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। रविवार को अटलांट में प्रस्तुति देने के साथ उनकी अमेरिका में संगीत कार्यक्रम की यात्रा शुरू हो गई।

वह न्यूयॉर्क के प्रशंसकों का सोमवार को मनोरंजन करेंगे और मंगलवार को वाशिंगटन में प्रस्तुति देंगे। खेर वाशिंगटन में अलग-अलग जगहों पर दो बार कार्यक्रम पेश करेंगे। इसके बाद गुरुवार को वह कनाडा के टोरंटो में संगीत समारोह में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को बोस्टन में प्रस्तुति देने के साथ उनकी अमेरिका की छह दिवसीय संगीत यात्रा का समापन होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X