नए प्रयोग कर रहे है कैलाश

विनय पाठक की आगामी फिल्म 'दसविदानिया' में कैलाश ने जहां गीतों को अपनी आवाज दी है वहीं उन्होंने इस फिल्म को संगीत से भी सजाया है और गीतकार भी वही है।
कैलाश ने इस बारे में बताया कि फिल्म उद्योग के लिए यह अच्छा समय है। इन दिनों फिल्म निर्माताओं के साथ दर्शक भी नया देखना और सुनना चाहते हैं।
फिल्म में कैलाश ने अपने सहयोगियों परेश और नरेश के साथ संगीत दिया है। इन तीनों का अपना संगीत बैंड भी है। कैलाश को इस बात की खुशी है कि फिल्म के प्रदर्शन से पहले ही उसके संगीत और गीत को लोकप्रियता मिल चुकी है।
कैलाश ने कहा, "संगीतकार के रूप में यह मेरी पहली फिल्म है, इसलिए मुझे काफी खुशी है कि लोग मेरे संगीत को पसंद कर रहे हैं।"
दसविदानियां के अलावा कैलाश प्रख्यात रियलिटी शो इंडियन आइडल की अध्यक्षता करने में व्यस्त है और अपने तीसरे एलबम की तैयारी कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications