बांग्ला गीतों को आवाज देंगे कैलाश
बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक कैलाश खेर हिंदी गानों के बाद बांग्ला गीतों में कदम रखने जा रहे है।
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'न्यू एज' के साथ बातचीत में खेर ने कहा कि वह बांग्लादेश में एक संगीत एलबम में अपनी आवाज देंगे, जिसमें वह सूफी और बाउल गीत गाएंगे। उन्होंने कहा, "मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मेरी अगली एलबम बांग्ला गीतों की होगी।"
खेर ने कहा कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती है। उन्होंने कहा कि सूफी संगीत लोगों के दिलों तक प्रेम का संदेश पहुंचाता है। फिल्मों के अलावा खेर संगीत एलबमों में भी अपनी आवाज देते हें।
खेर की आगामी एलबम 'कैलाश चंद्रिमा' है। यह अगले महीने प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications