कैफ़ी आज़मी की याद में

By Staff
कैफ़ी की याद में

मशहूर शायर और गीतकार कैफ़ी आज़मी की पत्नी शौकत आज़मी की अपने पति से जुड़े संस्मरणों पर लिखी किताब 'याद की रहगुज़र" का अब अंग्रेज़ी अनुवाद भी उपलब्ध हो गया है. अंग्रेज़ी में इस किताब को नाम दिया है - 'कैफ़ी एंड आई". पुस्तक का अंग्रेज़ी रुपांतरण किया है नसरीन रहमान ने.

शौकत कैफ़ी ख़ुद भी फ़िल्म और थिएटर जगत की जानीमानी अभिनेत्री रहीं हैं. पुस्तक के अंग्रेज़ी संस्करण का विमोचन मंगलवार को मुंबई में फ़िल्म अभिनेत्री तब्बू ने किया. इस समारोह में कैफ़ी आज़मी और शौकत आज़मी के बेटी शबाना आज़मी और उनके पति जावेद अख़्तर समेत कई हस्तियाँ शामिल हुईं.

शौकत आज़मी ने कहा कि वो भविष्य में एक और किताब लिख सकतीं हैं, उन्होंने कहा, “मैं सोचती हूं कि जिन लोगों से मिली हूं और जिनके समय बिताया है उनके बारे में लिखूं, जैसे इस्मत चुगताई. अली सरदार जाफ़री के बारे में तो मैंने कुछ लिखा है. वे कैफ़ी साहब के बड़े भाई की तरह थे."

किताब

इस पुस्तक को लिखने की प्रेरणा के बारे में शौकत आज़मी ने कहा, “मेरी ज़िंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आए, अपने मुल्क़ के लिए काम करने का शौक था." जावेद अख़्तर ने कहा कि ये पुस्तक कैफ़ी आज़मी के ज़माने में भारतीय की संस्कृति और सियासत पर एक दृष्टि डालती है.

अख़्तर ने कहा, “ये ज़िंदगी की बहुत-सी तस्वीरों को दर्शाती है, इसमें हैदराबाद की रंगारंग ज़िंदगी से जुड़ी बातें हैं, मुंबई में कम्यूनिस्ट आंदोलन का ज़िक्र है, पृथ्वीराज कपूर और बलराज साहनी की थियेटर से प्रतिबद्धता का बातें करती है, ट्रेड यूनियनों की गतिविधियों का ज़िक्र है और साथ ही शायरों और लेखकों का भी ज़िक्र है."

ये पूछे जाने पर कि क्या इस किताब पर भविष्य में कोई फ़िल्म बनाने की योजना है, शबाना आज़मी कहतीं हैं, “कुछ लोगों ने इस पुस्तक पर फ़िल्म बनाने की इच्छा ज़ाहिर की है. ये इतनी ख़ूबसूरत कहानी है कि इस पर यक़ीनन फ़िल्म बन सकती है. एकाध फ़िल्म निर्देशक ने ज़रुर दिलचस्पी दिखाई लेकिन अभी कुछ पक्का नहीं हुआ है." शौकत आज़मी भी कहती हैं कि अगर इस पुस्तक पर कोई फ़िल्म बने तो उन्हें बहुत ख़ुशी होगी.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X