SONG: इंतजार खत्म.. ऐश्वर्या राय की 'जज्बा' का नया गाना रिलीज.. 'कहानियां'
[म्यूजिक] ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जज्बा' का गाना 'कहानियां' रिलीज हो गया है। इस गाने का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। गाने में ऐश बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और इस गाने में ऐश और उनकी बेटी के रिश्ते के आपसी रिश्ते को दिखाया गया है।
जैसा कि आपको पता है, फिल्म में ऐश्वर्या राय एक वकील के साथ साथ एक बेटी की मां भी बनी हैं। ऐश अपनी बेटी से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन किसी रोज एक अपराधी उसे किडनैप कर लेता है। इसी जद्दोजहद की कहानी है 'जज्बा'। फिल्म में ऐश के साथ इरफान खान और शबाना अाज़मी भी दिखेंगे।
यहां देखें गाने का वीडियो- (नीचे दिए तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications



