सारा जमाना हसीनों का दिवाना..बस झूम उठेंगे आप!
काबिल का नया गाना सारा जमाना हसीनो का दिवाना काफी अच्छा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
काबिल फिल्म का नया गाना आज रिलीज किया गया जो पुराने फिल्म याराना का है। सारा जमाना हसीनो का दिवाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसे उर्वशी रौतेला पर फिल्माया गया है और उर्वशी इसमें काफी सेक्सी भी लग रही हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन हैं और विलेन रोहित रॉय हैं।
[आ गया टाइटल ट्रैक..अब होगा बस 'दंगल दंगल'..और कुछ नहीं]
इस गाने को रफ्तार और पायल देव ने बेहद खूबसूरती के साथ गाया है हालांकि असल में इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था। बता दें, अपने जमाने में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'याराना' का गाना 'सारा जमाना' जबरदस्त हिट रह चुका है।मगर 'काबिल' के लिए तैयार किया गया इसका नया वर्जन फीमेल वॉयस में है और बिल्कुल हटकर है। ऋतिक की इस फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में पहली बार ऋतिक और यामी गौतम की जोड़ी देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications