#TanTanaTan: जुड़वा 2 का नया धमाका....कूड़ा है या नहीं आप करिए तय!
वरूण धवन, तापसी पन्नू, जैकलीन फर्नांडीज़ स्टारर जुड़वा 2 का पहला गाना टन टना टन रिलीज़ हो गया। यानि कि इस साल का एक और रीमिक्स। अब कुछ ही समय पहले अनुराधा पौडवाल ने कहा था कि आजकल रीमिक्स के नाम पर कूड़ा बेचा जा रहा है।
वहीं बादशाह ने भी रीमिक्स गानों से तौबा करते हुए कहा था कि अब मैं दोबारा कोई और रीमिक्स गाना नहीं बनाऊंगा। अब एक और नया गाना हमारे हिसाब से बर्बाद कर दिया गया।

Recommended Video

जुड़वा 2 के बीट्स और रिदम से लेकर गाने का हर बदलाव, पुराने गाने की याद दिलाता है लेकिन बुरी तरह से। जहां पुराना गाना आपके ज़ेहन में अभी भी ताज़ा है, वहीं ये गाना आप पर कोई छाप नहीं छोड़ा जाएगा।
वैसे भी जब डेविड धवन ने पूरी फिल्म ही सीन बाई सीन कॉपी कर डाली है तो गाना क्या चीज़ है, ओरिजिनल ही रख देते। बहराहल, अगर आपको गाना देखने का शौक हो तो देखिए यहां।


Click it and Unblock the Notifications