वर्ल्ड म्यूज़िक डे: 21 जून से जोश एप पर अपने फेवरिट स्टार्स के साथ खेलिए अंताक्षरी और जीतिए ढेरों ईनाम
डेलीहंट का शॉर्ट वीडियो एप जोश, इस समय भारत के सबसे तेज़ी से लोकप्रियता पा रहे एप में से एक है। कंटेंट क्रिएटर भी इस आप पर खासा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। और जोश, लोगों के दिल अपने मज़ेदार और मन बांधने वाले वीडियो के ज़रिए, लोगों का प्यार पा रहा है।
एप पर लगातार होते चैलेंज की वजह से जोश एप को इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स इस एप से बहुत गहराई से जुड़े हुए हैं। इन चैलेंज के ज़रिए, इस इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स अपनी कल्पना और रचनात्मकता के ज़रिए अच्छा और वायरल कंटेंट बना रहे हैं। 21 जून को विश्व संगीत दिवस है और इस बार भी जोश अपने यूज़र्स के लिए कुछ बेहतरीन चैलेंज लेकर आया है।

इस प्लेटफॉर्म पर बेस्ट influencers के ज़रिए, अच्छा कंटेंट परोसने के बाद अब जोश एप पूरे देश का सबसे फेवरिट गेम वापस लेकर आ रहा है। बात हो रही है अंताक्षरी की लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। जोश एप ने भारत का सबसे बड़ा डिजिटल म्यूज़िक चैलेंज का एलान किया है जिसका नाम है - चलो खेेलें अंताक्षरी ('Let's Play Antakshari')। इस खेल के ज़रिए ये शॉर्ट वीडियो एप संगीत के अनछुए पहलुओं को छूने की कोशिश करेगा।
ये चैलेंज 21 जून 2021 से शुरू हो रहा है। ये चैलेंज, 7 दिन का ऑनलाईन खेल होगा जहां भारत के टॉप म्यूज़िक कलाकार, हर दिन के लिए आपको थीम, शब्द, अक्षर देंगे और जोश यूज़र्स को उनका इस्तेमाल कर या तो गाने गाना है या फिर उन शब्द, अक्षर या थीम से जुड़े गानों पर आधारित अपने फेवरिट गानों पर लिप सिंक करना है।
इन कलाकारोें में शामिल हैं मीका सिंह, सलीम - सुलेमान, सुखबीर, नेहा भसीन, अंकित तिवारी, नीति मोहन और शान जो आपको हर रोज़ ये थीम या अक्षर देंगे। सोने पर सुहागा ये है कि इस चैलेंज को होस्ट करेंगी मशहूर गायिका, होस्ट और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा। सुनने में ही मज़ेदार लग रहा है ना?
जोश एप पर 'Let's Play Antakshari' में भाग कैसे लें?
इस चैलेंज में भाग लेने के लिए आपको केवल दो आसान से काम करने हैं और आप इस मज़ेदार चैलेंज के विजेता बन सकते हैं। जिन कलाकारों का नाम हमने आपको बताया वो अपने सोशल मीडिया और जोश एप के हैंडल पर रोज़ का थीम, शब्द या अक्षर अनाउंस करेंगे।
इन्हें इस्तेमाल कर जोश के यूज़र्स को वीडियो बनाने हैं जो या तो standalone clips हों या फिर duetable videos. सबसे बढ़िया वीडियो को शानदार ईनाम राशि और कई पुरस्कारों से नवाज़ा जाएगा।
तो अब इंतज़ार किस बात का है दोस्तों? अगर आपको भी संगीत से प्यार है और अंताक्षरी आपका भी फेवरिट गेम है तो इस खेल को ज़रूर खेलिए। 'Let's Play Antakshari' जोश एप पर आपको अपने म्यूज़िक का हुनर दिखाने का शानदार मौका देगा।
तो जल्दी कीजिए ये चैलेंज 27 जून को खत्म हो रहा है। जोश पर पर लॉगिन कर यहां क्लिक कीजिए और इस चैलेंज में हिस्सा लीजिए।
तो भूलिएगा मत, 21 जून से 27 जून 2021 तक रोज़ शाम 6 बजे सुगंधा मिश्रा के साथ जोश एप के इंस्टाग्राम हैंडल पर देखिए ये अंताक्षरी LIVE.


Click it and Unblock the Notifications











