VIDEO: 'क्या कूल हैं हम 3' का पहला 'आइटम' गाना.. ट्रेलर से कुछ अलग!
[म्यूजिक] क्या कूल हैं हम 3 के ट्रेलर के बाद अब फिल्म का पहला गाना भी रिलीज़ हो चुका है। बता दें, इस फिल्म को बॉलीवुड की पहली पॉर्न कॉमेडी के नाम से प्रचारित किया गया है। क्या कूल हैं हम 3 ट्रेलर 40 पॉर्न साइट्स पर रिलीज़ भी किया गया है।
बहरहाल, गाने की बात करें तो इस गाने की टाइटल है- 'जवानी ले डूबी..' यह गाना गौहर खान पर फिल्माया गया है। और इसे आइटम नंबर कह सकते हैं। हालांकि फिल्म के ट्रेलर से अलग इस गाने में अश्लीलता नहीं परोसी गई है।
LIST: साल 2015 की 11 एडल्ट (A) फिल्में
गाने में गौहर खान के साथ आफताब शिवदसानी और तुषार कपूर भी हैं। लेकिन सच कहें तो गौहर के सामने उन दोनों पर नजर ही नहीं जाएगी। गौहर खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी भी गाने को दिलचस्प बना सकती हैं।
यहां देखिए क्या कूल हैं हम 3 का पहला गाना-


Click it and Unblock the Notifications


