रहमान ने बांधा समा

विकलांगों के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था 'शक्ति फाउंडेशन' के लिए पैसा इकट्ठा करने के मकसद से महाबलीपुरम के निकट सीकिनानकुप्पम गांव में रविवार को इस संगीत समारोह का आयोजन किया गया था।
यह समारोह विश्वभर में आयोजित होने वाले रहमान के संगीत कार्यक्रमों का ही एक हिस्सा था। इस समारोह में उनकी पहली फिल्म 'रोजा' से लेकर आने वाली फिल्म 'ब्लू' तक के गाने प्रस्तुत किए गए। समारोह में करीब 75,000 प्रशंसक पहुंचे।
रहमान के साथ उनके संगीतबद्ध गीतों को गाने वाले गायकों हरिहरन, साधना सरगम और बेनी दयाल ने भी लोगों को खूबसूरत नग्मे सुनाए।
संगीतकार रहमान अंत तक बिना थके अपने मधुर संगीत के जादू से लोगों को बांधे रहे। अंत में उन्होंने ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त गीत 'जय हो' प्रस्तुत किया।
रहमान ने श्रोताओं से कहा, "यदि संगीत आपको सोचने व क्रियाशील बनाने के लिए मजबूर करता है तो मैं सोचता हूं कि संगीत अपना काम कर रहा है।"


Click it and Unblock the Notifications











