गज़लों के प्रोमोशन में कमी से दु:खी जगजीत सिंह

भ्रष्टाचार पर एक सवाल पर जगजीत सिंह बोले कि भ्रष्टाचार हमारे सिस्टम में है, इसे खत्म करने के लिए एक अन्ना हजारे नहीं बल्कि देश की हर गली में एक अन्ना हजारे की जरूरत है। इससे भ्रष्टचार को खत्म तो किया जा सकता है लेकिन इसमें 50 साल लग सकते हैं। यह कहना है मशहूर गजल गायककार जगजीत सिंह का।
हिफा संस्था के बुलावे पर वे करनाल पहली बार आये थे। उन्होंने काले धन के खिलाफ चलाई गई मुहिम को सही बताते हुए कहा कि पहले काले धन को साबित किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया की वे अच्छी आदतें ग्रहण करें, बुरी आदतों को त्याग दें। परिवार का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर युग ने मेहनत को बिल्कुल ही कम कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











