मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह को ब्रेन हेमरेज, हालत गंभीर

लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि 70 वर्षीय जगजीत सिंह की हालत काफी गंभीर है। उन्हें उन्होंने आईसीयू में रखा है। आपको बता दें कि मायानगरी के एक कार्यक्रम में जगजीत सिंह को शामिल होना था। जिसके लिए वो तैयारी कर रहे थे कि तभी उनकी तबियत बिगड़ गयी। जब हालत खराब हुई तो उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों से पता चला कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया।
जगजीत सिंह की हालत पर सभी परेशान हैं। फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर ने ट्विटर पर जगजीत सिंह की हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि वह उनके लिए दुआ कर रहे हैं। जगजीत सिंह के बेहद करीबी लोग इस समय अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं।


Click it and Unblock the Notifications











