गजल गायकी के सरताज जगजीत सिंह की हालत गंभीर

ब्रेन हेमरेज से उनकी हालत काफी गंभीर हो गयी थी जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्यरों ने उनकी जान बचाने के लिए उनकी सर्जरी की। डॉक्टरों की एक टीम उनकी हर हरकत पर निगरानी रखे हुए है। उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
जगजीत सिंह को शुक्रवार शाम को प्रस्तुति देनी थी। गजल गायकी के मशहूर फनकार की अचानक ही इस तरह हालत गंभीर हो जाने के कारण संगीत और सिनेमा जगत में काफी निराशा फैल गयी है।


Click it and Unblock the Notifications











