अब संगीतकारों पर बरसे जगजीत सिंह

By Super

Jagjit Singh
मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह ए आर रहमान के गाने जय हो पर बरसने के बाद अब बालीवुड के संगीतकारों पर बरस रहे है।

उनका कहना है कि इन दिनों गजलों को लेकर संगीत निर्देशक उदासीन हैं। वो अपनी फिल्‍मों में गजल विधा का प्रयोग नही कर रहे है। संगीतकार अब पश्चिमी संगीत की ओर अधिक झुक रहे हैं।

सिंह ने कहा कि वक्त प्रमोशन का है, इसलिए वह अपने नए संगीत एलबम के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। उन्होंने कहा, "यदि आप अपने एलबम का प्रचार नहीं करते हैं तो वह दुकानों में ही रखी रह जाएगी।"

उन्होंने कहा कि लोग अब गजल सुनना पसंद नहीं करते हों, ऐसी बात नहीं गजल के प्रति लोग उदासीन नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोग कम समय में ही लोकप्रिय गजल गायक बन जाना चाहते है, जबकि सच्चाई यह है कि गजल गायक बनना कोई आसान काम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X