'इश्किया' का म्यूजिक है शानदार
फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'इश्किया' के गीतों की इन दिनों धूम मची है। भारद्वाज ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह न केवल एक सफल निर्देशक हैं बल्कि कमाल के संगीतकार भी हैं। फिल्म के तकरीबन सभी गीत दिल के करीब मालूम होते हैं। फिल्म के संगीत को सुनने के बाद ऐसा प्रतीत होता है मानो यह शोमैन राजकपूर की फिल्मों से प्रभावित है।
'इश्किया' का रीमिक्स संगीत भी बेहद कर्णप्रिय है। फिल्म के गीतकार गुलजार हैं वहीं गीतों को संगीतबद्ध भारद्वाज ने खुद किया है। भारजद्वाज ने फिल्म में एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गायक-गायिकाओं को शामिल किया है, जिसमें राहत फतेह अली खान, सुखविंदर सिंह, मीका सिंह, रेखा भारद्वाज और क्लिंटन केरेजो हैं।
रेखा की आवाज में 'बड़ी धीरे जली' बेहद कर्णप्रिय गीत है। इसमें आप सितार की धुन का आनंद ले सकते हैं। वैसे सबसे लोकप्रिय गीत 'इब्न-ए-बतूता' है। गुलजार के शब्द एक बार फिर लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं। इसकी एक पंक्ति लोगों को काफी पंसद आ रही है "हॉर्न बजाके, आवे जाये/ दुर्घटना से देर भली है/चल उड़ जा..।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











