Viral Video: सलमान के सर दर्द से दूर भगाइए, और देखिए इस साल का बेस्ट भीगा रोमांस
सलमान खान ने इस साल बहुत बड़ा सरदर्द दिया है। गाने का नाम था - एक बार बेबी सेल्फिश होके अपने लिये जियो ना। कहीं गलती से भी बज जाए या दिख जाए तो आधा घंटा सरदर्द के हवाले तो पक्का समझिए।
लेकिन अब सलमान के सर दर्द से निजात पाने के लिए एक बड़ा प्यारा सा रोमांटिक सा गाना आ चुका है। धड़क स्टार्स इशान खट्टर और जान्हवी कपूर, सैराट के गाने याड लागला पर रोमांस करते दिखे।

गाने के बोल हैं - पहली बार है जी। अब ये सलमान के आओ जी , मेरा हाथ थामो जी से बहुत बहुत बेहतर है इसकी गारंटी तो हम लिखित ले लेते हैं। हां भले ही आपको इसमें सैराट के याड लागला वाला जादू कम मिले लेकिन फिर भी शायद ये इस साल का बेस्ट भीगा रोमांस हो।
जान्हवी और इशान की जोड़ी को वैसे भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, दोनों की तुलना, सैराट की जोड़ी से की जा रही है वहीं फिल्म की तुलना भी सैराट से की जा रही है।
और सच तो यही है कि सैराट की तुलना में धड़क फिलहाल तो कहीं भी खड़ी नहीं दिखाई देती। हालांकि जान्हवी और इशान का ये नया गाना भी क्यूट है लेकिन सैराट के गाने याड लागला के आगे ये बिल्कुल फीका नज़र आता है।
[सलमान खान ने नकल तो कर ली....लेकिन अकल लगाई कि नहीं?]
वैसे पानी और बॉलीवुड का रिश्ता हमेशा से बेहद खूबसूरत रहा है। देखिए, वो हीरोइनें जिन्होंने पानी में भीगते आपका दिल जीता -


Click it and Unblock the Notifications
