..................... Anusha Dandekar, Yuvraj Singh, Irfan Pathan, Mumbai, अनुषा दांडेकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, मुम्बई - Hindi Filmibeat

अनुषा के गाने के लांच पर पहुंचे युवराज और जूनियर पठान

Anusha Dandekar
एमटीवी की फेमस वीजे अनुषा दांडेकर के पहले इंटरनेशनल गाने के लांच पर क्रिकेटर युवराज सिंह और इरफान पठान मुम्बई में नज़र आए। अनुषा ने हाल ही में यूएसए में काफी महीनों की रिकॉर्डिंग के बाद अपना पहला इंटरनेशनल सांग 'बैटर देन योर एक्स'रिलीज किया है।

पूरे लांच फंक्शन के दौरान युवराज सिंह काफी खुश नज़र आए। ज्ञात हो कि हाल ही में अपने अमेरिका में अपने कैंसर का इलाज कर लौटे युवराज आजकल पूने में रह रहे हैं। उन्हें मुम्बई में देखकर एक बार तो ख्याल आया कि शायद अपने इलाज के सिलसिले में किसी डॉक्टर से मिलने आए होंगे। पर अनुषा के गाने के लांच में उन्हें शिरकत करते देख समझ आया कि ये अपनी दोस्त के इतने महत्वपूर्ण समय में उनका साथ देने आए थे।

युवराज के साथ क्रिकेट का एक और जाना पहचाना सितारा भी उस समारोह में अनुषा की खुशी बांटने आया था और ये सितारा था इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर जूनियर पठान यानि की इरफान पठान। आजकल वैसे भी इरफान पठान और अनुषा के बीच अफेयर की खबर चर्चा में हैं।

अनुषा ने एम टीवी के शो हाउस ऑफ स्टाइल डांस क्रू,टीन दिवा एम टीवी न्यूज़ आदि होस्ट किये हैं इसके अलावा बॉलीवुड में भी मुम्बई मैटिनी, विरुद्ध और एंथनी कौन है जैसी फिल्में भी की हैं। इस साल अनुषा की फिल्म जय जय महाराष्ट्र मजा भी रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X