शाहरूख के लिए साथ आए गुलजार-इलयाराजा

इससे पहले वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म 'सदमा' में दोनों ने एक साथ काम किया था। गुलजार ने इस बारे में बताया, '' बालू महेंन्द्र की फिल्म सदमा में हम दोनों ने आखिरी बार साथ काम किया था। अब इतने सालों बाद हम दोनो को एक साथ काम करने का मौका मिल रहा है।''
फिल्म का निर्देशन करने वाले अजय वर्मा प्रख्यात राजा और चित्राकार रवि वर्मा के खान दान से संबंध रखते है। अभी हाल ही मे केतन मेहता ने राजा रवि वर्मा के जीवन पर फिल्म रंग रसिया बनाई है।
इलयाराजा के बारे में गुलजार का कहना है कि उनकी प्रतिभा का कोई सानी नही है। मेरी इच्छा है कि वे हिंदी में काम करें।
फिल्म में अभिनेता विनय पाठक, रितुपर्णो सेनगुप्ता और मनोज जोशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











