कंपोजर युवान में रहमान के गुण
जाने माने संगीतकार इलयराज के बेटे युवान बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। युवान, इमरान हाशमी की अगली फिल्म से बतौर संगीत निर्देशक शुरुआत करेंगे। कुणाल देशमुख यह फिल्म बना रहे हैं।
युवान की प्रतिभा की तुलना ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान से की जा रही है।

डिजनी यूटीवी, स्टूडियो के रचनात्मक निदेशक मनीष हरिप्रसाद ने एक वक्तव्य में कहा, "युवान उन संगीत निर्देशकों में से एक हैं जिनका संगीत सार्वभौमिक अपील रखता है। वह ए. आर. रहमान की तरह प्रतिभावान हैं, जिन्होंने पहले तमिल फिल्मों में उम्दा संगीत दिया और फिर अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं, फिर बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड में संगीत दिया।"
मनीष ने कहा कि जरूरी नहीं है कि हर 26 वर्षीय संगीत निर्देशक के नाम 100 फिल्में हों।
हरिप्रसाद ने कहा कि युवान को हिंदी फिल्मों में शुरुआत के लिए एक अच्छी फिल्म की तलाश थी। उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है कि डिजनी यूटीवी उन्हें लांच कर रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications