गालिब ने गुलजार को गीतकार बनाया

गुलजार ने गालिब के 200वें जन्मदिन पर रविवार को दिल्ली में एक वार्षिक मशाल जुलूस में हिस्सा लिया था। गुलजार ने कहा, "यह एक वार्षिक परंपरा है जिसे गालिब पर गहन शोध कर चुके पवन कुमार वर्मा ने शुरू किया था। हर साल गालिब के जन्मदिन पर हम सभी दिल्ली के टाउन हॉल से कासिम जान गली स्थित गालिब के घर तक मशाल जुलूस निकालते हैं।"
उन्होंने कहा, "मिर्जा गालिब को उनकी वर्षगांठ पर याद करके हम कुछ खास नहीं कर रहे हैं। उनका घर एक कोयला गोदाम में तब्दील हो गया था बाद में अटल बिहारी वाजपेयी ने इस स्मारक को सहेजने के लिए कदम उठाए। अब गालिब का घर एक संग्रहालय है और वहां एक मकबरा है, जहां हम हर साल उनकी वर्षगांठ पर पहुंचते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
गीतकार गुलजार टेलीविजन दिल्ली फिल्म बॉलीवुड मिर्जा गालिब bollywood delhi film gulzar mirza ghalib poet telivision


Click it and Unblock the Notifications











