जल्द आ रहा है इंडियन आयडल 5

By Staff

आ रहा है इंडियन आयडल – 5
टीवी रिएलटी शो इंडियन आइडल का पांचवा संस्करण 26 अप्रैल से शुरु हो रहा है. इस बार इस शो को प्रस्तुत करेंगे अभिजीत सावंत जो इंडियन आइडल के पहले संस्करण के विजेता हैं. उनके साथ होंगी पहले संस्करण में ही प्रथम पांच में रहीं प्राजक्ता शुक्रे.

अनु मलिक इस शो से पहले सीज़न से ही जुड़े हुए हैं और इस बार वो इंडियन आइडल के जज हैं. मलिक के अलावा इस बार संगीत निर्देशक सलीम मर्चेंट और गायिका सुनिधि चौहान भी हुनरमंद प्रतियोगियों को चुनेंगे. इंडियन आइडल में इस बार प्रस्तुतकर्ता बने अभिजीत सावंत कहते हैं कि उनके लिए ये ख़ुशी की बात है कि उन्हें जिस शो ने शोहरत दी वो अब उसी शो के सूत्रधार बन गए हैं. सावंत कहते हैं कि कई बड़े गायकों को शोहरत कमाने के लिए लंबा वक़्त लगा लेकिन इंडियन आइडल की वजह से वो छह महीनों में ही सारे देश में नाम कमा चुके थे.

जज

अनु मलिक तो इंडियन आइडल के पर्याय बन चुके हैं इसीलिए शो के प्रचार के लिए की प्रेसवार्ता में वो अपने से ज़्यादा बाक़ी दो जजों पर राय पेश करते नज़र आए. सलीम मर्चेंट के बारे में अनु मलिक कहते हैं, “सलीम बहुत हाज़िर जवाब व्यक्ति हैं. मैं चाहता हूं कि आप उनसे कुछ कड़े सवाल करें ताकि वो कुछ बढ़िया जवाब दे पाएं."

सलीम मर्चेंट ने कहा कि इस बार वो इंडियन आइडल में एक ऐसे गायक की तलाश कर रहे हैं जो हर किस्म के संगीत से न्याय कर सके और भारत ही नहीं बल्कि सारी दुनिया में अपना नाम कमाए. सुनिधि चौहान कहती हैं कि उन्हें इंडियन आयडल का जज बनकर बहुत मज़ा आ रहा है, “मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि इतने सारे लोगों से मिलेंगे.

प्रतियोगियों को चाहे गाना आता हो या नहीं लेकिन उनका जोश देखते ही बनता था. ऐसा जुनून कम ही देखने को मिलता है. मुझे इस बात का गर्व है कि मैं इस शो की जज हूं." इस बार इंडियन आइडल के लिए देश के 11 शहरों में क़रीब एक लाख लोगों ने ऑडिशन दिए है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X