खुद के लिए गीत लिखते है प्रसून
अपने खास गीतों की वजह से पहचाने जाने वाले गीतकार प्रसून जोशी को गीतों से काफी लगाव है। गीत लिखने से उनकी आत्मा को खुशी मिलती है।
वे कहते है मैं खुद के लिए गीत लिखता हूं न कि व्यवसाय करने के लिए। मकाउ में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) समारोह के दौरान आए जोशी ने कहा, "गीत लिखने का काम मैं अपने लिए करता हूं। यह व्यक्तिगत चीज है और व्यवसाय से इसका कुछ लेना-देना नहीं है। विज्ञापन और परामर्श जैसे दूसरे काम मैं व्यवसाय के लिए करता हूं लेकिन गाने खुद के लिए लिखता हूं।"
विज्ञापन फिल्मों के निर्माता जोशी ने हाल ही में 'रिलायंस बिग पिक्चर' के सलाहकार बने हैं। वह यहां इसी ब्रांड के लिए यहां पहुंचे हैं।
जोशी फिलहाल निर्माता विपुल शाह की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह फिल्म महान संगीतकार मोजार्ट की जिंदगी से प्रभावित है और यह संगीत प्रधान फिल्म है। इस फिल्म के लिए शंकर, एहसान, लॉय के साथ काम करना काफी मजेदार था।"


Click it and Unblock the Notifications