नकल छोड़ दी मैंने: सुनिधि

मंगलवार को सुनिधि दिल्ली में थी । जहां वो प्रतिभा खोज कार्यक्रम 'इंडियन आइडल' की शुरुआत में शिरकत करने आयी थी। उन्होंने पत्रकारों को संगीतकार अनु मलिक की गायिकी और बातचीत की मिमिक्री कर के दिखायी । उन्होंने कहा, "मैं अनु जी की नकल कर सकती हूं। मुझे विश्वास है कि उन्हें बुरा नहीं लगेगा।" सुनिधि, अनु मलिक और संगीत निर्देशक सलिम मर्चेट के साथ 'इंडियन आइडल' की सह-जज हैं।
छब्बीस वर्षीय सुनिधि ने शो की शुरुआत के अवसर पर 'शट अप एंड बाउंस' और 'दीदार दे' जैसे गाने प्रस्तुत किए। वह पिछले 12 वर्षो से बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेर रही हैं।
सुनिधि ने 1996 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली संगीत प्रतियोगिता 'मेरी आवाज सुनो' में जीत हासिल की थी। उसके बाद से उन्होंने बॉलीवुड में 'धड़क-धड़क' ('बंटी और बबली'), 'भागे रे मन' ('चमेली'), 'महबूब मेरे' ('फिजा'), 'धूम मचाले' ('धूम'), 'बीड़ी जलइले' ('ओमकारा') और 'चोर बाजारी' ('लव आज कल') जैसे कई लोकप्रिय गीत दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











