ज्यूरी की परवाह नहीं करता: प्रीतम

By Neha Nautiyal

Pritam Chakraborty
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम' में संगीत देने वाले मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती का कहना है कि जब लोग उनके संगीत को पसंद करते हैं तब उन्हें निर्णायक मंडल की प्रतिक्रिया की चिंता नहीं होती।

मुम्बई में मिर्ची संगीत पुरस्कार समारोह के दौरान प्रीतम को 'वन्स अपॉन अ टाइम' के लिए इस वर्ष के 'मिर्ची लिसनर्स च्वॉइस अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान पुरस्कार ग्रहण करने के बाद प्रीतम ने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने हमेशा ही लिसनर्स च्वॉइस अवार्ड हासिल किया है। लोग हमेशा मेरे पक्ष में वोट करते हैं जिसे लेकर मैं काफी खुश हूं। लोगों ने मेरे गाने को पसंद किया है जिससे मैं बहुत खुश हूं। मैं निर्णायक मंडल की परवाह नहीं करता।"

उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह काफी खुशी की बात है कि यह पुरस्कार मुझे लोगों के वोट से मिला है।" प्रीतम को इस साल यह दूसरा पुरस्कार मिला है। इससे पहले वह 'वन्स अपॉन अ टाइम' के मशहूर गाने 'पी लूं' के लिए 'बिग स्टार अवार्ड' जीता था। प्रीतम मानते हैं कि एक अच्छे संगीत के पीछे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका संगीत निर्देशक की होती है न कि एक गायक की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X