VIDEO: अपनी फिल्म है तो कुछ भी कर लें.. चाहे सही हो या न हो!
[म्यूजिक] दिव्या कुमार खोसला के निर्देशन में बनी फिल्म 'सनम रे' का आईटम नंबर रिलीज कर दिया गया है। बता दें, इस गाने को काफी हाइप दिया गया था.. कारण.. कारण यह है कि यह आईटम डांस करतीं कोई और नहीं, बल्कि फिल्म की निर्देशक ही दिखाई देंगी।
गाने का टाइटल है- 'हमने पी रखी है..' । हालांकि गाने को काफी हैप्पनिंग और पार्टी सांग बनाने की कोशिश की गई है। लेकिन शायद कहीं न कहीं यह फैंस को इंप्रैस करने में पीछे रह गई है। खासकर दिव्या कुमार खोसला आईटम नंबर करते बिल्कुल नहीं जंच रही हैं।
'मैं अपनी खुद की फिल्म देखते देखते ही सो जाता हूं'
पुलकित सम्राट, यमी गौतम, उवर्शी रॉटेला स्टारर यह लव- स्टोरी 12 फरवरी 2016 को रिलीज होने वाली है। यानि की वैलेंटाइन डे के मौके पर। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। खैर, दिलचस्प बात यह है कि इसी फिल्म के साथ कैटरीना कैफ की 'फितूर' रिलीज होने वाली है। यानि की इसे कंपिटिशन देने के लिए एक तगड़ी फिल्म है।
यहां देंखे फिल्म का आईटम नंबर-


Click it and Unblock the Notifications




