काबिल का पहला रोमांटिक सॉन्ग OUT..ऋतिक-यामी को देखते रह जाएंगे आप!
ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म का पहला रोमांटिक गाना आ चुका है और ये वाकई आपको भी अच्छा लगेगा।
सुपर स्टार रितिक रोशन स्टारर 'काबिल' का पहला सॉन्ग रिलीज हो चुका है। गुरूवार को रितिक ने ट्विटर पर फिल्म का एक गीत फैन्स के साथ शेयर किया। इसके बोल है 'मैं तेरे काबिल हूं या तेरे काबिल नहीं'। रितिक ने ट्विटर पर लिखा 'जब आपको प्यार ताकत देता है तो आपको दुनिया में हरचीज महत्वपूर्ण लगती है। लीजिए काबिल का नया वीडियो 'काबिल हूं'।'
ये वाकई बहुत ही क्यूट रोमांटिक सॉन्ग है जो आपको पसंद आएगी। गाने में ऋतिक और यामी गौतम की जोड़ी भी बहुत ही अच्छी लग रही है। गाने को म्यूजिक राजेश रोशन ने दिया है और लिरिक्स नासिर फराज का है। गाने को पलक मुंचाल और जुबीन मुटियाल ने गाया है और बहुत ही बेहतरीन गाया है।


Click it and Unblock the Notifications