आलोचना से परेशान हो जाते हैं रेशमिया

रेशमिया ने कहा, "जब लोग मुझसे कहते हैं कि आप नाक से गाते हैं तो मुझे बहुत बुरा लगता है। " उन्होंने कहा, "मैं सोचता हूं कि मेरे गीतों के प्रसिद्ध होने के बाद भी लोग मेरे गायन की आलोचना करते हैं। मैं अपने गायन को ऊंची-आवाज का गायन कहलवाना पसंद करूंगा लेकिन कई लोग मेरी आलोचना करते हैं। इससे मैं दु:खी हूं।"
इस 36 वर्षीय गायक ने अपनी आने वाली फिल्म 'रेडियो' में दो तरह की आवाजों में गीत गाए हैं। एक उनका ऊंची-आवाज वाला गायन है तो दूसरा धीमी आवाज वाला।


Click it and Unblock the Notifications